Edited By Tania pathak,Updated: 18 Jul, 2021 12:42 PM

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने मोगा के 100 वर्षीय हरबंस सिंह के धैर्य और उनके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया, जो इस उम्र में भी अपने पोते-पोती की...
मोगा (गोपी राऊके, बिन्दा): मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने मोगा के 100 वर्षीय हरबंस सिंह के धैर्य और उनके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया, जो इस उम्र में भी अपने पोते-पोती की परवरिश के लिए सब्जी बेचकर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हरबंस सिंह को तत्काल 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और उनके पोते-पोती को शिक्षा की सुविधा देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इसका खुलासा करते हुए इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि हरबंस सिंह की मदद के लिए कई स्थानीय गैर-सरकारी संगठन भी आगे आए हैं। गौरतलब है कि हरबंस सिंह की इस कहानी के वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।
ज्ञात हो कि 100 वर्षीय हरबंस सिंह आज भी अपने मृत बेटे के बच्चों की परवरिश के लिए रेहड़ी पर सब्जी बेचते हैं। कुछ साल पहले अपने एक बेटे की मौत और अपनी बहू द्वारा बच्चों को कथित तौर पर छोडऩे के बाद हरबंस सिंह अपने पोते और पोती की देखभाल कर रहे हैं। उसका एक बेटा फल बेचता है लेकिन अपने परिवार से अलग रहता है।
हरबंस सिंह का कहना है कि उनका परिवार लाहौर जिले के सराय थानेवाला गांव से ताल्लुक रखता था और बंटवारे के समय भारत आया था जब वह 27 साल के थे। लगभग 4 दशक पहले मोगा में बसने के बाद उन्होंने सब्जियां बेचनी शुरू कर दीं। वह मोगा के अमृतसर रोड पर मुख्य रूप से प्याज बेचते हैं।