कैप्टन अमरेंद्र सिंह बने श्री मुक्तसर साहिब के DC

Edited By Mohit,Updated: 08 Feb, 2020 07:00 PM

captain amarinder singh becomes dc of shri muktsar sahib

यह बात हासोहीनी है परंतु इन दिनों श्री मुक्तसर साहिब में चर्चा में है कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह........

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): यह बात हासोहीनी है परंतु इन दिनों श्री मुक्तसर साहिब में चर्चा में है कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह को श्री मुक्तसर साहिब का डीसी लगा दिया गया है। ऐसा ही कुछ दर्शा रहा है श्री मुक्तसर साहिब के डीसी कार्यालय के आंगन में सेहत विभाग द्वारा लगाया गया एक बड़ा हॉर्डिंग बोर्ड। 

विभिन्न विभागों द्वारा अक्सर ही लोक भलाई की योजनाओं के प्रचार के लिए बड़े हॉर्डिंग बोर्ड लगाए जाते है। ऐसे ही बोर्ड सेहत विभाग द्वारा मुक्तसर साहिब में लगाए गए है। डीसी कार्यालय के बाहर आंगन में सेवा केन्द्र के गेट से लगा एक हॉर्डिंग आज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल आयूशमान योजना का प्रचार करते इस हॉर्डिंग बोर्ड की एक ओर लगी राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तस्वीर पर डीसी श्री मुक्तसर साहिब लिखा गया है।

इस बोर्ड को देखकर लोग भी हैरान है। बोर्ड गत कई दिनों से ऐसे ही लगा हुआ है। इन मिन्नी सचिवालय में ही डीसी सहित बहुत से सरकारी अधिकारियों के कार्यालय है, परंतु यहां से गुजरते समय किसी ने भी इस बोर्ड की ओर ध्यान नहीं दिया। अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह बोर्ड चर्चा का विषय बन गया है। उधर सिविल सर्जन श्री मुक्तसर साहिब का कहना है कि बनाने वाले से हुई है व यह जल्द ही दरूस्त कर दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!