कैप्टन का सुखबीर पर तंजः दिन में सपने देखना बंद करो, आप सत्ता में नहीं आने वाले

Edited By Mohit,Updated: 03 Nov, 2020 09:52 PM

captain amarinder singh

शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली दल की सरकार बनने पर...............

चंडीगढ़/जालंधर (अश्वनी, धवन): शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली दल की सरकार बनने पर कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को जेल भेजने की दी धमकी पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज अकाली लीडर को दिन में सपने ना देखने के लिए कहा है क्यों उनकी पार्टी जल्दी सत्ता में नहीं आने वाली। सुखबीर बादल द्वारा धर्मसोत को दी धमकी के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में अगली सरकार बनाने के बारे में आपके सपने कभी साकार नहीं होंगे।

अकाली दल के प्रधान द्वारा उन पर कैबिनेट मंत्री को बचाने के लगाए आरोपों को रद्द करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर को ऐसे बेशरमी भरे झूठों और बेबुनियाद दावों के जरिए लोगों को गुमराह करना छोड़ दें। उन्होंने अकाली दल के प्रधान द्वारा दी धमकी को बदलाखोरी मानसिकता का प्रगटावा बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक धर्मसोत का संबंध है, असल बात यह है कि इस मामले में गबन का कोई भी सबूत सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि तीन अतिरिक्त मुख्य सचिव की एक कमेटी द्वारा वजीफा घोटाले के आरोपों की जांच की गई जिसके बाद मुख्य सचिव ने भी जांच की और कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि आखिर में उन्होंने खुद भी सभी तथ्यों की जांच की और किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!