मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र ने दूसरे दिन भी अमरनाथ यात्रियों को लेकर अधिकारियों से ली जानकारी

Edited By swetha,Updated: 04 Aug, 2019 10:11 AM

captain amarinder singh

डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता से कैप्टन ने की बातचीत

जालंधर(धवन): जम्मू-कश्मीर में राज्य सरकार द्वारा श्री अमरनाथ की यात्रा पर गए यात्रियों को आतंकी हमले के दृष्टिगत यात्रा छोड़कर वापस अपने-अपने राज्यों में जाने के दिए गए निर्देश के बाद आज दूसरे दिन पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों के अधिकारियों से अमरनाथ यात्रियों की कुशलता को लेकर जानकारी हासिल की। 

PunjabKesari

डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता से कैप्टन ने की बातचीत

कैप्टन ने कल भी पठानकोट के जिलाधिकारियों को हमले के मद्देनजर अलर्ट किया था। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की यात्रा पर गए यात्रियों ने चूंकि पठानकोट के रास्ते से ही वापस लौटना है, इसलिए पठानकोट के निकट सुरक्षा के प्रबंध बढ़ा दिए गए थे ताकि यात्रियों को वापस आने में किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। यात्रियों में चूंकि  खौफ है, इसलिए उनकी मदद अधिकारियों को करनी चाहिए। उन्होंने राज्य की सुरक्षा को लेकर भी डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता से बातचीत की। डी.जी.पी. ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिया कि राज्य में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त  किए गए हैं तथा राज्य पुलिस किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कल डी.जी.पी. को कहा था कि वह पंजाब पुलिस को पूरी तरह से हाई अलर्ट कर दें। डी.जी.पी. स्वयं सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!