गऊओं से भरा कैंटर बरामद, 2 गऊएं मृत मिलीं

Edited By swetha,Updated: 16 Sep, 2019 08:27 AM

cantor recovered with cows

गांव झंडूके-मानसा खुर्द लिंक रोड पर गऊ तस्करों द्वारा गऊवंश से भरा कैंटर छोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है।

बालियांवाली(शेखर): गांव झंडूके-मानसा खुर्द लिंक रोड पर गऊ तस्करों द्वारा गऊवंश से भरा कैंटर छोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है। 

गौरक्षा दल पंजाब के सेवादार संदीप वर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि झंडूके निकट खेतों में  गऊवंश से भरा कैंटर मिला है जिसमें 2 गऊओं की मौत हो चुकी है। इस पर सहारा ग्रुप पंजाब के वाइस अध्यक्ष सुखदेव सिंह, समूह कांवड़ संघ के अध्यक्ष देवराज गर्ग अनाथ गऊ आश्रम रामपुरा की एम्बुलैंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और थाना बालियांवाली पुलिस की मौजूदगी में मृत गऊओं को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। थाना बालियांवाली के ए.एस.आई. करनैल सिंह ने बताया कि गांववासी गमदूर सिंह के बयानों पर जगदीश पाल, सुलतान, सत्तू व जोरा समेत कुल 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है और कैंटर को कब्जे में ले लिया है। जगदीश पाल को गिरफ्तार कर 3 आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!