कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने लगाया खुला दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

Edited By Radhika Salwan,Updated: 04 Aug, 2024 07:04 PM

cabinet minister brahma shankar jimpa held an open court

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रह्म शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में खुला दरबार लगाकर लगभग 300 लोगों की समस्याएं सुनी।

होशियारपुर- कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रह्म शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में खुला दरबार लगाकर लगभग 300 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य जनता को आसान एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को अपने अधिकारों एवं सेवाओं के लिए अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े।

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के निवासियों को उनके घरों के नजदीक सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य के तहत पूरे प्रदेश में 'आप की सरकार, 'आप के द्वार' तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है। इन शिविरों के माध्यम से जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं उन्हें सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ भी मौके पर ही दिया जा रहा है।

खुले दरबार के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को जनता की शिकायतों का समय पर समाधान करने और प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनकी नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर शिकायत को गंभीरता से लें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी नागरिक को न्याय पाने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों का कल्याण और राज्य का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे उनके कार्यालय में आकर बेझिझक अपनी समस्याएं बताएं। इस अवसर पर डीएसपी अमरनाथ, वरिंदर शर्मा बिंदू भी मौजूद थे।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!