गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट का उप-चुनाव रहेगा दिलचस्प, जानें कैसे

Edited By Kalash,Updated: 09 Jun, 2024 02:19 PM

by election of gidderbaha assembly seat

पंजाब में गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर अगले कुछ महीनों के भीतर होने वाले उप-चुनाव पर सभी पंजाबियों की नजरें टिकी रहेंगी।

जालंधर : पंजाब में गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर अगले कुछ महीनों के भीतर होने वाले उप-चुनाव पर सभी पंजाबियों की नजरें टिकी रहेंगी। गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट का उप-चुनाव चुनाव आयोग द्वारा अगले 6 महीनों के अंदर करवाया जाना है। गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट फरीदकोट लोकसभा सीट में आती है। फरीदकोट लोकसभा सीट से इस बार निर्दलीय उम्मीदवार सर्बजीत सिंह खालसा विजयी हुए थे। गिद्दड़बाहा सीट इसलिए खाली हुई है क्योंकि गिद्दड़बाहा का प्रतिनिधित्व करने वाले पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं।

गिद्दड़बाहा में पड़ी वोटों का अगर आंकलन किया जाए तो निर्दलीय सर्बजीत सिंह खालसा को यहां पर 32423 वोटें पड़ी थी। दूसरे स्थान पर 'आप' उम्मीदवार कर्मजीत सिंह अनमोल रहे थे जिन्हें 20310 वोटें मिली थी। कांग्रेस को इस विधानसभा सीट पर 20273 वोटें पड़ी थी। तीसरे स्थान पर राजविंदर सिंह रहे थे जिन्हें 19791 वोटे पड़ी थी जबकि भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस को 14850 वोटें मिली थी। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल क्या विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे इसकी तरफ भी नजरें टिकी रहेंगी। 

दूसरी तरफ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अपने क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त दिलवा पाते हैं इस तरफ भी राजनीतिक हस्तियों की नजरें टिकी रहेंगी। इसके अलावा इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मनप्रीत बादल भी करते रहे हैं क्या वह भाजपा को बढ़त दिलवा पाते हैं, इस तरफ भी नजरें टिकी रहेंगी। सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह रहेगा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान गिद्दबड़ाहा सीट को जिता कर माहौल को आम आदमी पार्टी की तरफ कर पाते हैं या नहीं? इसी प्रकार नव-निर्वाचित निर्दलीय सांसद सर्बजीत सिंह खालसा अपने किसी साथी को चुनावी जंग में उतारते हैं या नहीं इस तरफ भी नजरें टिकी रहेंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!