Edited By Vatika,Updated: 15 Nov, 2023 01:30 PM

इस संबंध में पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है।
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने 16 नवंबर को राज्य में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। इस संबंध में पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है।
दरअसल, शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस को ध्यान में रखते हुए 16-11-2023 (गुरुवार) को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते प्रदेश के सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी।