Edited By Urmila,Updated: 19 Jul, 2026 01:41 PM

लुधियाना से नंगल आए एक युवक के MP के घर के पास नंगल हाइडल नहर में कथित तौर पर कूदने का मामला सामने आया है।
नंगल (सैनी) : लुधियाना से नंगल आए एक युवक के MP के घर के पास नंगल हाइडल नहर में कथित तौर पर कूदने का मामला सामने आया है। इस बारे में जानकारी देते हुए नंगल थाने के जांच अधिकारी A.S.I. बलराम ने बताया कि अमृतपाल सिंह पुत्र तरसेम सिंह बीती रात लुधियाना से कार लेकर अपने घर से निकला था।
सुबह करीब 5 बजे उसने नंगल में MP के घर के पास से अपने परिवार को फोन करके बताया कि "मैंनू लब्ब लेना, मेरी गाड़ी MP के घर के पास खड़ी है।" इसके बाद उसने पुल के पास अपनी चप्पलें उतारीं और कथित तौर पर नहर में कूद गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही परिवार को इस घटना का पता चला, वे तुरंत नंगल पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
ए.एस.आई. बलराम ने बताया कि परिवार वालों के मुताबिक अमृतपाल सिंह मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अमृतपाल का शव गुंगवाल के पास से बरामद किया है। परिवार वालों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here