Ferozepur : शराब कारोबारियों में खूनी झड़प, मात्र 120 रुपए को लेकर हुए आमने-सामने

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Apr, 2024 10:51 PM

bloody clash between liquor contractors and policemen

फिरोजपुर में शराब ठेकेदारों व कारिंदे के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मात्र 120 रुपए को लेकर शराब ठेकेदार व कारिंदे के बीच झड़प हो गई तथा हमला कर लहुलुहान कर दिया गया।

फिरोजपुर : फिरोजपुर में शराब ठेकेदारों व कारिंदे के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मात्र 120 रुपए को लेकर शराब ठेकेदार व कारिंदे के बीच झड़प हो गई तथा हमला कर लहुलुहान कर दिया गया। इस दौरान एक दूसरे के सामान की तोड़फोड़ की गई तथा गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच जारी है। 

जानकारी अनुसार फिरोजपुर के ममदोट में शराब ठेका कार्यालय और शराब ठेके के कारिंदे के बीच खूनी झड़प हो गई तथा मात्र 120 रुपए को लेकर एक-दूसरे पर हमले कर दिए। उक्त घटना संबंधी वीडियो भी वायरल हुई जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे सिर्फ 120 रुपए के लिए मामूली विवाद खूनी झड़प में तबदील हो गई। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!