कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद अनिल जोशी ने कही ये बड़ी बात

Edited By Vatika,Updated: 07 Jul, 2021 01:15 PM

bjp leader anil joshi speak against ashwani shamra

पंजाब भाजपा के पूर्व मंत्री अनिल जोशी को 'कारण बताओ' नोटिस जारी होने के बाद पार्टी अंदर कलह बढ़ गया है

चंडीगढ़ः पंजाब भाजपा के पूर्व मंत्री अनिल जोशी को 'कारण बताओ' नोटिस जारी होने के बाद पार्टी अंदर कलह बढ़ गया है। नोटिस जारी होने से खफा हुए अनिल जोशी ने राज्य पार्टी प्रधान अश्वनी शर्मा पर तीखा हमला किया है। जोशी ने कहा कि भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा को इस्तीफा देना चाहिए। उनका कहना है कि पार्टी प्रधान  अश्वनी शर्मा  पंजाब के किसानों के मामले को  केंद्र के समक्ष ठीक से कभी नही रख सके। 

अश्वनी शर्मा की टीम केंद्र के समक्ष बात रखने में रही नाकाम
जोशी ने कहा पार्टी के खिलाफ आज तक उन्होंने कोई बात नहीं की, मैंने हमेशा पार्टी को बचाने के लिए बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अश्वनी शर्मा की टीम केंद्र के समक्ष बात रखने में नाकाम हुई है, जिस कारण काफी पार्टी वर्करों ने पार्टी छोड़ी है। किसानों द्वारा लगातार पार्टी वर्करों को घेरा जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पंजाब के किसानों के साथ डट कर खड़े है। अनिल जोशी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पूछा कि क्या वर्कर के मन की बात करना और पार्टी को बचाने की बात करना अनुशासनहीनता है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या पंजाब की और पंजाब के मुद्दों की बात करना भी अनुशासनहीनता है। इसके बाद उन्होंने लिखा कि मैं पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता हूं। मैंने वर्कर के मन की बात की है और पार्टी को बचाने की कोशिश की है। मेरी बात अनुशासनहीनता नहीं ब्लकि पार्टी को बचाने का एक यत्न है। उन्होंने यह भी लिखा कि पंजाब भाजपा लीडरशिप के नेताओं द्वारा उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए साजिश के तहत यह सब किया जा रहा है।

2 दिन के अंदर जोशी से मांगा जवाब 
गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर प्रदेश भाजपा महासचिव डा. सुभाष शर्मा ने पूर्व मंत्री अनिल जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डा. सुभाष शर्मा ने नोटिस में जोशी को 2 दिन के अंदर अपना जवाब देने का समय दिया है। शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री अनिल जोशी द्वारा केंद्र सरकार, पार्टी की केंद्रीय लीडरशिप और नीतियों के विरुद्ध बयानबाजी की जा रही थी, जो पार्टी विरोधी गतिविधियां हैं। इसलिए प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जोशी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!