पंजाब में बड़ी वारदात! फायरिंग से दहला यह इलाका

Edited By Kamini,Updated: 02 Jun, 2025 05:27 PM

big incident in punjab

पंजाब में एक बार फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी मुताबिक युवक को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

कपूरथला : पंजाब में एक बार फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी मुताबिक युवक को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। देर रात कपूरथला के शेखूपुर-दंडपुर रोड पर लुटेरों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी बाइक व नकदी लूट ली। इस वारदात के दौरान टांग में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान  लवप्रीत पुत्र गुरदेव राम निवासी भवानीपुर के रूप में हुई है। घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल युवक के परिजनों ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे लवप्रीत अपने साथी करणदीप के साथ भवानीपुर से शेखूपुर की तरफ जा रहा था। जब वे दंडूपुर नहर के पास पहुंचे तो पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने पहले उनकी मोटरसाइकिल में लात मारी और दोनों को नीचे गिरा दिया। इस दौरान जब वह लुटेरों से जूझ रहे थे तो कथित तौर पर एक लुटेरे ने गोली चला दी, जो लवप्रीत की टांग में लग गई। जिससे उक्त युवक घायल हो गया।

इसके बाद लुटेरे कुछ नकदी व उसकी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. जशन ने घायल युवक के पैर में गोली लगी होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। निजी अस्पताल के डॉ. जेएस थिंद ने बताया कि लवप्रीत का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है और उसका उपचार जारी है। इस संबंध में जब डीएसपी दीपक करण सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लवप्रीत व उसके साथी के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!