Punjab के इस इलाके में बड़े धमाके से दहला इलाका, एक की मौ/त

Edited By Kamini,Updated: 29 Jun, 2025 04:07 PM

big explosion in punjab area

पंजाब के इलाके में बड़ा धमाका होने की खबर मिली है, जिससे 1 की मौत व 2 घायल हो गए।

संगरूर : पंजाब के इलाके में बड़ा धमाका होने की खबर मिली है, जिससे 1 की मौत व 2 घायल हो गए। पंजाब के जिला संगरूर में सिलेंडर फटने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसा संगरूर जिले के उपली गांव में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि, घर की महिला ने सुबह-सुबह गैस पर चाय चढ़ा दी थी। जैसे ही उसने गैस का बटन दबाया, सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका हुआ और रसोई की दीवार पूरी तरह ढह गई। महिला का पति करमजीत सिंह (55) जो आंगन में सो रहा था, दीवार उसके ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पत्नी और बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उक्त परिवार गरीब बताया जा रहा है और लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!