दीपक मट्टू कत्लकांड में बड़ा खुलासा, खतरनाक गैंगस्टर के 2 साथी गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 18 Feb, 2023 01:22 PM

big disclosure in deepak mattu murder case

गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टरों के नजदीकी साथी जोकि नाजायज हथियारों के साथ लैस होकर किसी बड़ी वारदात अंजाम देने की ताक में हैं।

पटियाला : सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह के नेतृत्व में एक अहम सफलता प्राप्त करते खतरनाक गैंगस्टर एस.के. खरोड़ के 2 साथियों को हथियारों सहित गिरफ्तार करके उनके पास से 2 पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने बताया कि पटियाला पुलिस की तरफ से स्पैशल मुहिम चलाई हुई है, जिसके अंतर्गत एस.पी. सिटी मुहम्मद सरफराज आलम, एस.पी. इन्वैस्टिगेशन हरबीर सिंह अटवाल, डी.एस.पी. डी सुखअमृत सिंह रंधावा और इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह इंचार्ज सी. आई.ए. पटियाला की तरफ से चलाए गए स्पैशल ऑप्रेशन दौरान एस.के. खरोड़ के नजदीकी साथी

गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र अवतार सिंह निवासी नजदीक कालोनी सेंटमैरी पब्लिक स्कूल थाना सनौर और इसके साथी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत निवासी गांव रणबीरपुरा कोरजीवाला थाना पस्याना जिला पटियाला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के साथ 31 जनवरी को गवर्नमैंट प्रैस के पास दीपक मट्टू निवासी संत नगर मोरिंडा जिला रूपनगर के तेजधार हथियारों के साथ हमला करके कत्ल हुआ था, भी ट्रेस हो गया है। इस कत्ल को उक्त दोनों ने ही अंजाम दिया था। एस.एस.पी. ने बताया कि सी.आई.ए. पटियाला को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टरों के नजदीकी साथी जोकि नाजायज हथियारों के साथ लैस होकर किसी बड़ी वारदात अंजाम देने की ताक में हैं।

पुलिस ने सूचना के आधार पर देवीगढ़ पटियाला रोड से गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी और अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 2 पिस्तौलों और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एस.एस.पी. ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी उक्त कत्ल, लूटपाट के 9 मामलों में वांटेड था, जो यह केस पंचकूला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा), जिला रूपनगर और पटियाला के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। गुरप्रीत सिंह लाडी को अदालत की तरफ से पहले सजा भी हुई है। यह काफी देर से भगौड़ा चला आ रहा था और पटियाला के 2 कत्ल मामलों में वांटेड था जिनमें दीपक मट्टू कत्ल केस थाना अनाज मंडी, दूसरा कत्ल दीपक कुमार थाना अर्बन एस्टेट शामिल हैं। यह कंवर रणदीप सिंह एस.के. खरोड़ गैंग के सदस्यों के करीबी रहा है। इससे आधार भिंदा मर्डर केस (सामने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला) मार्च 2022 में थाना अरबन अस्टेट में दर्ज केस में भी इसकी शिरकत पाई गई है।

उन्होंने बताया कि अमृतपाल सिंह भी इसका रिश्तेदार है जो कि इसके साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल हुआ था और अब इन दोनों की तरफ से गुजरी 31 जनवरी को गवर्नमैंट प्रैस नजदीक दीपक मट्टू का तेजधार हथियारों के साथ पैसों के लेन-देन करके कत्ल कर दिया था। दोनों की गिरफ्तारी के साथ यह अंधा कत्ल भी ट्रेस हो गया है। एस.एस.पी. ने बताया कि यह दोनों दोषी गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी और अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत उक्त को अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत ने उनको 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जहां इनसे और गहराई के साथ पूछताछ की जाएगी। इस मौके एस.पी. सिटी सरफराज आलम, एस.पी. डी. हरबीर सिंह अटवाल, डी.एस.पी. सुखअमृत सिंह रंधावा और सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला के इंचार्ज इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!