भाजपा रैली में बीबा जयइंद्र की शिरकत, मजबूत लीडरशिप और संगठन शक्ति पर लगाई मुहर

Edited By Urmila,Updated: 10 Jun, 2023 03:54 PM

biba jayindra s participation in bjp rally stamped on strong leadership

इस रैली का पूरा प्रबंध बीबा जयइन्द्र कौर के हाथ में था और उनकी प्लानिंग और वर्करों के साथ तालमेल के कारण ही इस रैली में विशाल जन समूह उमड़ा।

पटियाला : केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर पटियाला में भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली करवा कर पंजाब भाजपा के उप प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्द्र सिंह की सुपुत्री बीबा जयइन्द्र कौर ने अपनी मजबूत लीडरशिप और संगठन शक्ति का प्रदर्शन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और बीबा जयइन्द्र कौर की तरफ से भाजपा में शामिल होने के बाद पटियाला में यह पहला शक्ति प्रदर्शन किया गया है।

PunjabKesari

इस रैली का पूरा प्रबंध बीबा जयइन्द्र कौर के हाथ में था और उनकी प्लानिंग और वर्करों के साथ तालमेल के कारण ही इस रैली में विशाल जन समूह उमड़ा। पटियाला के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी पहली इतनी बड़ी रैली हुई है। इस रैली ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि 2024 की पार्लियामैंट चुनाव में इस बार भाजपा पटियाला से जीत हासिल करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। भाजपा हाईकमांड ने जिला पटियाला के तीनों प्रधान मोती महल के कहने पर ही लगाए हैं।

PunjabKesari

इस रैली से पहले बीबा जयइन्द्र कौर ने खुद भाजपा के अलग-अलग मोर्चों की मीटिंगें करके वर्करों को एकजुट किया। उन्होंने खुद सभी विधान सभा हलकों के वर्करों और संगठन के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। विशेष तौर पर यू.पी. से भाजपा के विधायक डा. महेन्द्र सिंह भी रैली से पहले आए थे और उन बीबा जयइन्द्र कौर के साथ रैली की तैयारियों संबंधित मीटिंग भी की थी। भाजपा हाईकमांड ने इस रैली का पूरा जिम्मा बीबा जयइन्द्र कौर को दिया हुआ था।

PunjabKesari

बीबा जयइन्द्र कौर की तरफ से इस रैली को सफल करवाना उनके लिए अग्नि परीक्षा थी और वह अपनी इस परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक लेकर सफल रहे हैं। भाजपा की इस रैली ने वर्करों का मनोबल ऊंचा किया है और एक बहुत बड़ा मैसेज गया है कि 2024 की लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा पटियाला से कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। इस रैली ने बीबा जयइन्द्र कौर की मजबूत लीडरशिप और उनकी संगठन शक्ति पर मोहर लगा दी है। उन्होंने सभी भाजपा वर्करों को एक माला में पिरो दिया है और हजारों की संख्या में नए वर्कर और दूसरी पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल करके पटियाला लोक सभा सीट पर भाजपा को मजबूत कर दिया है।

जिला भाजपा पटियाला शहरी के प्रधान के.के. मल्होत्रा, जिला देहाती उत्तरी के प्रधान सुरजीत सिंह गढ़ी, जिला दक्षिणी के प्रधान हरमेश गोयल डकाला, किसान मोर्चा के प्रधान लाभ सिंह भटेड़ी, मदनजीत डकाला, युवा मोर्चा के प्रधान निखिल काका, सभी मंडल प्रधान, अमरनाथ पोनी झिल्ल, एडवोकेट जगमोहन सिंह सैनी के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के अधिकारी और वर्कर उपस्थित थे।

निखिल काका के नेतृत्व में बड़ी संख्या में यूथ वर्करों ने की शिरकत

जिला भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान निखिल काका के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के वर्करों ने इस रैली में भाग लिया। निखिल काका एक बड़े काफिले के साथ भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्य भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा और उप प्रधान बीबा जयइन्द्र कौर के हक में आकाश गुंजेगा नारेबाजी करते हुए पंडाल में दाखिल हुए। जैसे ही उनका काफिला पंडाल में आया तो बीबा जयइन्द्र कौर सहित सभी भाजपा लीडरशिप ने बड़ी संख्या में पहुंचे नौजवानों की हौसला अफजाई की और निखिल काका को बधाई दी।

विकास शर्मा घनौर की टीम जोश के साथ पहुंची रैली’ में

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर ‘महा संपर्क अभियान’ के अंतर्गत पटियाला में विशाल सार्वजनिक रैली के दौरान हलका घनौर के इंचार्ज विकास शर्मा की टीम जोश के साथ रैली में पहुंची। सैंकड़ों की संख्या में घनौर के वर्कर भाजपा के हक में नारेबाजी करते हुए रैली में पहुंचे। विकास शर्मा घनौर अपने किसी पारिवारिक समागम के लिए पंजाब से बाहर गए हुए हैं, जिस कारण उन्होंने अपनी पूरी टीम को इस रैली में भेजा। विकास शर्मा की टीम के मैंबर गोल्डी शर्मा, हरजिन्द्र सिंह सरवारा, पाखर सिंह, सतनाम सिंह सत्ती, जसवीर सिंह काला, जसवीर सिंह लक्की, कुलवीर सिंह, कमलजीत सिंह, रजनीश शर्मा, रवि धीमान, कृष्णा राण, मलकीत सिंह, मनवीर सिंह विशाल शर्मा, मोटी जोशी, मनिन्द्र शर्मा, बड़ी संख्या में भाजपा वर्करों के साथ रैली में पहुंचे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!