पंजाब में ड्रग नेटवर्क पर बड़ी मार, 40 किलो चिट्टे केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हाथ लगे...

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Jul, 2025 05:54 PM

bhatinda this big revelation came out in 40 kg chitta case

बठिंडा के महना चौक से 40 किलो चिट्टे (हेरोइन) के साथ पकड़े गए छह आरोपियों से पूछताछ का सिलसिला गहराता जा रहा है।

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा के महना चौक से 40 किलो चिट्टे (हेरोइन) के साथ पकड़े गए छह आरोपियों से पूछताछ का सिलसिला गहराता जा रहा है। पंजाब पुलिस के साथ-साथ देश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियां भी इन आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। अदालत में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते है। 

सूत्रों की मानें तो इस मामले में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा एक बड़ा नेटवर्क सामने आ सकता है। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए मुख्य आरोपी लखवीर सिंह उर्फ लक्खा व उसके पांच साथी विदेश में बैठे अपने आकाओं के निर्देश पर पाकिस्तान से चिट्टे की खेप मंगवा रहे थे। खेप को सीमावर्ती इलाकों से भारत में दाखिल करवाया गया और यहां मलोट के ज़रिए आगे सप्लाई की जानी थी। 

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मलोट, अमृतसर और जंडियाला गुरू में कई जगहों पर छापेमारी की है। जंडियाला गुरू से एक ‘अहम सुराग’ मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस सुराग को पाकिस्तान के ड्रग माफिया से जोड़कर देख रही हैं। विदेशी तस्कर का डाटा खंगाल रही पुलिस पुलिस अब उस विदेशी तस्कर का पूरा डाटा खंगाल रही है, जो पाकिस्तान से खेप भिजवाने का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। एजेंसियों की योजना है कि संबंधित देश की पुलिस के साथ संपर्क कर उसे इंटरपोल के जरिए गिरफ्तार कर भारत लाया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!