CM मान की इस बात पर फिदा हैं उनकी हमसफर गुरप्रीत कौर, आज बंधेगे शादी के बंधन में

Edited By Vatika,Updated: 07 Jul, 2022 09:15 AM

bhagwant mann marriage gurpreet kaur

मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

चंडीगढ़/जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 7 जुलाई को चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास में भगवंत मान का शादी समारोह होगा। सैक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब में भगवंत मान हरियाणा की रहने वाली व पेशे से डाक्टर गुरप्रीत कौर के साथ सिख रीति-रिवाज के तहत ‘लावां-फेरे’ लेंगे।

मां और बहन ने तय किया रिश्ता 
बताया जा रहा है कि डा. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली हैं। डा. गुरप्रीत कौर सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं।  गुरप्रीत कौर को मान के साहसी निर्णय लेने का तरीका पसंद आता है और इसके साथ-साथ वह मान की कॉमेडी पर फिदा है। गुरप्रीत के पिता किसान हैं, जिनकी 3 बेटियां हैं। डा. गुरप्रीत कौर 3 बहनों में सबसे छोटी हैं। गुरप्रीत कौर की बड़ी बहन नीरू की शादी अमरीका  में  हुई  है।  दूसरी  बहन जग्गू आस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ डा. गुरप्रीत कौर का रिश्ता भगवंत मान की माता व बहन ने तय किया है। भगवंत मान की मां की ख्वाहिश थी कि बेटे की जल्द दोबारा शादी हो।  

2015 में हुआ था पहली पत्नी से तलाक 
मुख्यमंत्री भगवंत मान का पहली पत्नी से 2015 में तलाक हुआ था। पहली पत्नी से भगवंत मान को एक बेटा और बेटी हैं, जो अपनी मां के साथ अमरीका में रहते हैं। भगवंत मान आमतौर पर अपनी पहली पत्नी की काफी तारीफ करते हैं। उनका कहना है कि वह बहुत अच्छी मां हैं, जिन्होंने उनके दोनों बच्चों को अच्छी परवरिश दी। भगवंत मान ने जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उनका बेटा व बेटी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने बेटे व बेटी के साथ तस्वीर भी सांझा की थी।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!