BBMB को मिला मैंबर पावर, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

Edited By Urmila,Updated: 06 Jul, 2024 02:51 PM

bbmb got member power know who got the responsibility

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) को दो महीने के अंतराल के बाद एक मैंबर पावर मिला है।

पटियाला (परमीत): भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) को दो महीने के अंतराल के बाद एक मैंबर पावर मिला है क्योंकि केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) के सदस्य (पावर) के पद का मौजूदा चार्ज बी.बी.एम.बी. के चीफ इंजीनियर जगजीत सिंह को दिया गया है। यह नियुक्ति वर्तमान कार्यभार संभालने की तारीख से 6 महीने की अवधि के लिए या पद पर नियमित नियुक्ति होने तक, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए की जाती है। उन्होंने मार्च 2023 में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) नंगल के मुख्य इंजीनियर जनरेशन का कार्यभार संभाला था। इस पद पर रहकर उन्होंने बिजली पैदावार के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये।

PunjabKesari

3 मार्च 1968 को जन्मे इंजीनियर जगजीत सिंह ने 1989 में पी.ई.सी. चंडीगढ़ से बी.ई. इलेक्ट्रीकल विद ऑनर्स  की। 1991 में उन्होंने जी.एस.एस.टी.पी. रोपड़ में ए.ई. के तौर पर एस.ई.बी. में शामिल हुए। थर्मल पावर प्लांट्स में 24 साल (जी.जी.एस.एस.टी.पी. रोपड़ में 7 साल और जी.एच.टी.पी. लहरा मोहब्बत में 17 साल) और एनफोर्समेंट, टी.टी.आई., हाइडल प्लांट्स, पी. एंड एम. में 7.5 साल की सेवा के बाद, उन्हें पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा इंजीनियरिंग कैडर के सर्वोच्च पद पर पदोन्नत किया गया है।

वह अपनी ईमानदारी, विभाग के प्रति समर्पण के साथ-साथ थर्मल माहिर के तौर पर भी जाने जाते हैं। उन्होंने जर्मनी में पावर प्लांट में 1 साल की ट्रेनिंग भी की है। यह पद अप्रैल 2024 में अमरजीत सिंह जुनेजा की सेवानिवृत्ति के बाद खाली था, जो मौजूदा चार्ज के साथ इस पद पर थे। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) के शीर्ष निकाय की सर्वोच्च संस्था के नेतृत्व में एक पूर्णकालिक चेयरमैन और दो पूर्णकालिक सदस्य यानी सदस्य (सिंचाई) और सदस्य (पावर) द्वारा की जाती है जो क्रमवार बी.बी.एम.बी. के सिंचाई और बिजली विंग के प्रमुख होते हैं।

पंजाब और हरियाणा सिंचाई और बिजली लाभ में अधिकतम हिस्सेदारी के साथ बी.बी.एम.बी. में सबसे बड़े योगदानकर्ता हैं। पिछले 55 वर्षों की लंबे समय से चली आ रही कवायद के अनुसार, सदस्य (पावर) हमेशा पंजाब से चुना जाता था, जबकि सदस्य (सिंचाई) हरियाणा से और चेयरमैन भागीदार राज्यों के बाहर से नियुक्त किया जाता था। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली व चंडीगढ़ को भाखड़ा नंगल और ब्यास परियोजनाओं से पानी और बिजली की आपूर्ति को विनियमित करने में लगा हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!