बठिंडा के नौजवान की कुवैत में हुई मौत

Edited By Mohit,Updated: 17 May, 2020 09:54 PM

bathinda s young man died in kuwait

बठिंडा के गांव भाईरूपा निवासी अजैब सिंह की कुवैत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बठिंडा (वर्मा): बठिंडा के गांव भाईरूपा निवासी अजैब सिंह की कुवैत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक नौजवान अजैब सिंह पुत्र हरनेक सिंह कुवैत की एक कंपनी में काम करता था और उसकी बीते दिन मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि रविवार सुबह कंपनी के मालिक और उसके साथियों का फोन आया कि अजैब सिंह की अचानक मौत हो गई है। मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार शौक में डूब गया। वह करीब 7 महीने पहले ही कुवैत वापिस गया था, जबकि उसकी शादी 7 साल पहले हुई थी, जिसका एक दो साल का बेटा और 5 साल की बेटी है। मृतक का बड़ा भाई भी कुछ समय पहले ही कुवैत गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!