दुल्हन के घर पहुंच गई थी बारात, तभी सामने आया दूल्हे का ऐसा सच, मंडप छोड़ भागे बाराती

Edited By Vatika,Updated: 29 Jun, 2021 04:52 PM

barat marriage boy girl cheating

जिले में एक लड़के का रिश्ता करवाने की आड़ में नौसरबाज बिचौले ने ऐसे गुमराह किया कि वह लड़की के घर बारात लेकर पहुंच गए

गुरदासपुर (हरमन): जिले में एक लड़के का रिश्ता करवाने की आड़ में नौसरबाज बिचौले ने ऐसे गुमराह किया कि वह लड़की के घर बारात लेकर पहुंच गए जबकि लड़की वालों को विवाह के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी।

श्री हरगोबिन्दपुर इलाके के एक गुरुद्वारा साहिब में कलानौर के पास के एक गांव का नौजवान बारात लेकर पहुंच गया परन्तु वहां लड़की वालों की तरफ से कोई भी मौजूद नहीं था। पहले तो लड़के वालों ने 2-3 गुरुद्वारों में जाकर देखा परन्तु लड़की वालों की कोई जानकारी नहीं मिली। जब उन्होंने बिचौले से सम्पर्क करने की कोशिश की तो बिचौले का मोबाइल फोन बंद था।

लड़के वालों ने जब लड़की के गांव जाकर पारिवारिक सदस्यों से संपर्क किया तो वह इस विवाह से बेखबर थे।लड़के की बारात आने पर लड़की वाले गुस्से में आ गए और उन्होंने बारात को काबू करके पुलिस बुला ली। जब दोनों पक्षों में बातचीत हुई तो पता चला कि लड़के वालों को एक बिचौले ने पैसे लेकर गुमराह किया था। लड़के के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उक्त बिचौला वेरका से संबंधित है जहां वह किराए के मकान में रहता था और करीब 35 हजार रुपए और लड़की को भेजे गए शगुनों के सामान सहित फरार हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!