सोशल मीडिया पर आई पंजाब के gangsters की लड़ाई, बंबीहा ने दी लॉरेंस को चेतावनी

Edited By Tania pathak,Updated: 20 Feb, 2021 02:32 PM

bambiha warns lawrence group

पहलवान'' के कत्ल की ज़िम्मेदारी लेने वाले लॉरैंस बिश्नोई ग्रुप को अब दविंदर बंबीहा ग्रुप ने बड़ी चेतावनी दी है।

फरीदकोट: गुरूवार को फरीदकोट में हुए यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान और जिला परिषद मैंबर गुरलाल सिंह 'पहलवान' के कत्ल की ज़िम्मेदारी लेने वाले लॉरैंस बिश्नोई ग्रुप को अब दविंदर बंबीहा ग्रुप ने बड़ी चेतावनी दी है। दविंदर बंबीहा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि जो मनी जैतों सुरजीत बाऊंसर और गुरलाल का कत्ल हुआ, यह हमारे भाई लक्की जैतों के कहने पर हमारे भाई चसका वैली जैतों और मान जैतों ने किया था। कल जो इन्होंने फरीदकोट में गुरलाल का कत्ल किया, वह बिल्कुल नाजायज था।

पोस्ट में लिखा गया है कि गुरलाल पहलवान का उनके साथ कोई संबंध नहीं था। यहीं नहीं इस पोस्ट में गैंगस्टर की तरफ से बाजी पलटने की चेतावनी दी गई है। गैंगस्टर की तरफ से कानून और पुलिस से बिना डरे सरेआम दीं जा रही ऐसी धमकियां चिंता का विषय हैं। इसके साथ ही पंजाब में एक बार गैंगवार का ख़तरा बढ़ गया है।

कैप्टन की तरफ से कार्यवाही के निर्देश
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गंभीर नोटिस लेते हुए डी. जी. पी. को सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरलाल सिंह के कत्ल से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है। घटना की तेजी से जांच को यकीनी बनाने और इस काम के लिए ज़िम्मेदार आरोपियों को पकड़ने के लिए डी.जी.पी. पंजाब दिनकर गुप्ता को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कत्ल कांड  के आरोपियों को बख़्शा नहीं जाएगा।

PunjabKesari

लॉरैंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
जिला प्रधान और मैंबर ज़िला परिषद कांग्रेस गुरलाल पर लॉरैंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों की तरफ से गोलियां चलाई गई थी। इस कत्ल कांड की जिम्मेदारी लॉरैंस बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाल कर की है।  लॉरैंस बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पर लिखा है कि फरीदकोट में गुरलाल पहलवान का कत्ल हुआ है, जिसकी ज़िम्मेदारी मैं (बिश्नोई) और गोल्डी बराड़ लेते हैं। फेसबुक पर लिखा है कि गुरलाल को कई बार समझाया कि वह अपने काम से मतलब रखे परन्तु हर किसी को शब्दों में समझाया नहीं जा सकता। हमारे भाई गुरलाल बराड़ का किसी के साथ कोई लेना-देना नहीं था परन्तु सिर्फ हवाबाज़ी की ख़ातिर उसका कत्ल कर दिया गया और जब तक गुरलाल भाई का बदला पूरा नहीं हो जाता, तब तक मैं न ही जीऊंगा और न ही जीने दूंगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!