बम्बीहा गैंग का खतरनाक गैंगस्टर 2 साथियों सहित गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 11 Aug, 2022 12:09 PM

bambiha gang arrested along with his two accomplices

नशे और गैंगस्टरों के विरुद्ध चल रही मुहिम के हिस्से के तौर पर, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने बम्बीहा

चंडीगढ़ (रमनजीत): नशे और गैंगस्टरों के विरुद्ध चल रही मुहिम के हिस्से के तौर पर, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने बम्बीहा गैंग से संबंधित खतरनाक गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी भुल्लर को उसके 2 साथियों समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि वह हथियारों और नशे की सरहद पार से तस्करी में शामिल है। गिरफ्तार किए गए बाकी 2 लोगों की पहचान राजविंद्र सिंह और परमबीर सिंह उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना ढकोली (जीरकपुर) में मामला दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस ने इनके पास से 4 पिस्तौलें, जिनमें .30 बोर की 1 और .32 बोर की 3 पिस्तौलें शामिल हैं, 6 मैगजीनें और 125 कारतूस, 1.05 किलोग्राम हैरोइन, 78.27 लाख रुपए की ड्रग मनी, 7 सोने की चूडिय़ां, 25 सोने के सिक्के, 4 सोने की चेनें, 7 सोने की अंगुठियां, 1 चांदी की चेन, स्कोडा, होंडा सिटी और ब्रेजा समेत 3 कारें, यामहा, हीरो डीलक्स और सप्लैंडर समेत 3 मोटरसाइकिल और 15 स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!