अवतार सिंह मक्कड़ की बड़े बादल के साथ जेल में हुई थी मुलाकात

Edited By Vaneet,Updated: 21 Dec, 2019 03:56 PM

avatar singh makkar meet with parkash singh badal in jail

11 वर्ष तक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान रहे अवतार सिंह मक्कड़ का बीते दिन निधन हो गया....

लुधियाना: 11 वर्ष तक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान रहे अवतार सिंह मक्कड़ का बीते दिन निधन हो गया, जिसके बाद उनकी रिहायश में शोक छाया हुआ है। यदि अकाली दल के साथ अवतार सिंह मक्कड़ के संबंधों की बात की जाए तो उनकी मुलाकात प्रकाश सिंह बादल के साथ जेल में हुई थी। अवतार सिंह मक्कड़ ने जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी के साथ मिल कर कई मोर्चों में काम किया। इस दौरान धर्म युद्ध मोर्चो में भी मक्कड़ ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 1993 में मक्कड़ मोर्च की लड़ाई लड़ते जेल पहुंच गए थे। जेल में उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ हुई। बादल ने उनको अकाली दल में शामिल होने का न्योता दिया। इसके बाद मक्कड़ की दोस्ती बादल के साथ हो गई और वह पार्टी में शामिल हो गए। बादल के साथ मिलने के बाद उनके राजनीतिक जीवन में काफी तेजी आ गई थी।

11 वर्ष तक रहे एस.जी.पी.सी. प्रधान 
3 जनवरी, 1943 को जत्थेदार मक्कड़ का जन्म हुआ था। वह 11 वर्षों तक एस.जी.पी.सी. के प्रधान रहे। इन दिनों वह माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित श्री गुरद्वारा सिंह सभा के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने एस.जी.पी.सी. का सफर पूरा किया था।

रविवार को होगा अंतिम संस्कार
अवतार सिंह मक्कड़ की मृतक देह को दिल्ली से लुधियाना लाया गया है और डी.एम.सी. अस्पताल में रखवाया गया है क्योंकि उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। रविवार बाद दोपहर करीब 3 बजे उनको अंतिम विदाई दी जाएगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!