Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Sep, 2025 12:51 AM

विवाहिता के साथ जब्री दुष्कर्म करने व उसे घायल करने के मामले में थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने सुनील और सुशीला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अमृतसर (संजीव): विवाहिता के साथ जब्री दुष्कर्म करने व उसे घायल करने के मामले में थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने सुनील और सुशीला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोमल (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। विगत दिवस दोनों लड़कियां स्कूल से घर आई और उसके गांव का ही उक्त आरोपी सुनील कुमार भी उसके घर में दाखिल हो गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा, उसके मना करने पर उसने उसे बालों से पकड़ उसका सिर दीवार पर दे मारा और वह घायल हो गई। उसके शोर डालने पर आरोपी मौके से फरार हो गया और इतने में उसका देवर निक्का घर आ गया, जिसने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।