सरकारी रोडवेज बस के ड्राइवर व कंडक्टर को तेजधार हथियार से किया घायल

Edited By Anjna,Updated: 16 Apr, 2018 08:34 AM

attempt to murder

फगवाड़ा में देर शाम फगवाड़ा-चंडीगढ़ मेन बाईपास पर घटी सनसनीखेज वारदात में कथित तौर पर 2 अज्ञात हमलावर लुटेरों ने सरकारी रोडवेज की बस को चला रहे ड्राइवर व कंडकटर से लूटपाट कर उन्हें तेजधार आरी से गंभीर रूप से घायल कर दिया, लेकिन इससे पहले की दोनों...

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा में देर शाम फगवाड़ा-चंडीगढ़ मेन बाईपास पर घटी सनसनीखेज वारदात में कथित तौर पर 2 अज्ञात हमलावर लुटेरों ने सरकारी रोडवेज की बस को चला रहे ड्राइवर व कंडकटर से लूटपाट कर उन्हें तेजधार आरी से गंभीर रूप से घायल कर दिया, लेकिन इससे पहले की दोनों आरोपी हमलावर लुटेरे मौके से फरार हो पाते लोगों व घायल हुए ड्राइवर व कंडक्टर ने बहादुरी के साथ एक आरोपी को काबू कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी वहां से फरार हो गया।

घायल कंडक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि एक आरोपी हमलावर लुटेरा जो फरार हुआ है, कैश छीनने में कामयाब रहा है। पीड़ित ड्राइवर व कंडक्टर जिनकी पहचान रविन्द्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह व हरदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह है, को रक्तरंजित हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!