भारत-पाक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने फायरिंग कर खदेड़े

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Apr, 2021 03:17 PM

attempt to infiltrate the indo pak border failed bsf fired and fired

भारत-पाक बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान से आए घुसपैठियों की भारत में दाखिल होने की कोशिश को.......

गुरदासपुर(विनोद): भारत-पाक बॉर्डर पर पहाड़ीपुर बी.ओ.पी. के पास सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान से आए 3 घुसपैठियों की भारत में दाखिल होने की कोशिश को नाकाम कर दिया। सरहद पर तैनात जवानों ने उन पर गोलियां भी चलाईं। फायरिंग करके घुसपैठिए वापस पाकिस्तान भागने में सफल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को लगभग 10.20 बजे नरोट जैमल सिंह पुलिस स्टेशन के अधीन भारत-पाक सीमा के साथ लगती पहाड़ीपुर बी.ओ.पी. के पास सीमा सुरक्षा बल की 121 बटालियन के जवानों ने 3 घुसपैठियों को पाकिस्तान से भारतीय सीमा में दाखिल होते देख लिया। जवानों ने घुसपैठियों को देखते ही तुरंत फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिस कारण वे वापस पाकिस्तान भागने में सफल हो गए।

बता दें कि जिस जगह पर यह घटना हुई, उसके सामने पाकिस्तान की जलाला पोस्ट पड़ती है। इस पोस्ट से पहले भी कई बार घुसपैठ की कोशिश की गई थी, जो कि जवानों ने सफल नहीं होने दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा सीमा सुरक्षा बल के जवानों को साथ लेकर इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!