हलवारा एयरपोर्ट पर राहुल ने मुख्यमंत्री अमरेन्द्र व कैबिनेट मंत्री सोनी से की गुफ्तगू

Edited By Vatika,Updated: 05 Oct, 2020 10:33 AM

at halwara airport rahul confided with captain and soni

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी आज अपने 3 दिवसीय पंजाब दौरे पर दिल्ली से पंजाब में पहुंचे तो सबसे पहले हलवारा एयरपोर्ट पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा पंजाब के कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी के साथ गुफ्तगू की।

जालंधर(धवन): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी आज अपने 3 दिवसीय पंजाब दौरे पर दिल्ली से पंजाब में पहुंचे तो सबसे पहले हलवारा एयरपोर्ट पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा पंजाब के कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी के साथ गुफ्तगू की। राहुल गांधी दिल्ली से सीधे हलवारा स्थित वायुसेना के हवाई अड्डे पर उतरे थे। राहुल के आने से पहले मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी तथा पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ वहां पहुंच गए थे। 

राहुल गांधी ने इस अवसर पर पंजाब के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता से भी कुछ समय के लिए बातचीत की। मुख्यमंत्री ने राहुल का परिचय डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता से करवाया। हलवारा एयरपोर्ट पर लगभग 15-20 मिनट रुकने के बाद वह मोगा रैली के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर राहुल का अभिनंदन सुनील जाखड़ ने भी किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!