आशु के बयान से कैप्टन-मोदी के संबंधों का हुआ पर्दाफाश: भगवंत मान

Edited By Vatika,Updated: 06 Jan, 2021 09:51 AM

ashu s statement exposed captain modi relationship

आम आदमी पार्टी  ने कैप्टन सरकार के मंत्री भारत भूषण आशु द्वारा पंजाब में नए कृषि कानून लागू होने संबंधी दिए बयान पर कहा कि कैप्टन

चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी  ने कैप्टन सरकार के मंत्री भारत भूषण आशु द्वारा पंजाब में नए कृषि कानून लागू होने संबंधी दिए बयान पर कहा कि कैप्टन सरकार का किसानों के प्रति अपनाया हुआ दोगला चेहरा अब सामने आ गया है। 

प्रदेश अध्यक्ष सांसद भगवंत मान ने कहा कि आशु के बयान ने सिद्ध कर दिया है कि कृषि कानूनों को लेकर  मोदी और कैप्टन सरकार मिली हुई है। एक तरफ कांग्रेस सरकार पंजाब में  कानूनों का विरोध करते हुए किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है, दूसरी ओर किसान विरोधीकानून को चुपचाप लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों से झूठ बोलने के लिए अमरेंद्र सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!