Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Mar, 2025 05:10 PM

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पंजाब के होशियारपुर में चल रही विपश्यना समाप्त हो गई है और वह आज अमृतसर पहुंचे और पूर्व मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर के घर पर आज रात ठहरने के लिए गए हैं।
पंजाब डैस्क : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पंजाब के होशियारपुर में चल रही विपश्यना समाप्त हो गई है और वह आज अमृतसर पहुंचे और पूर्व मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर के घर पर आज रात ठहरने के लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार केजरीवाल होशियारपुर में 10 दिन की मेडिटेशन के बाद अमृतसर आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल यहां 2 दिन रहेंगे और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सोमवार को वह लुधियाना जाएंगे।
AAP के वरिष्ठ सूत्रों का अनुमान है कि वरिष्ठ नेताओं और रणनीतिकारों के साथ व्यापक बैठकों के बाद पार्टी में फेरबदल हो सकता है। केजरीवाल के अमृतसर पहुंचने के बाद यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर जल्द ही संगठनात्मक फेरबदल की घोषणा की जा सकती है।