Edited By Urmila,Updated: 18 Jul, 2026 10:27 AM

विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब के अंतर्गत आते कस्बा फतेहाबाद में फिरौती की रकम नहीं देने पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गारमैंट्स की दुकान पर गोलियां चला दीं।
तरनतारन/श्री गोइंदवाल साहिब (रमन): विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब के अंतर्गत आते कस्बा फतेहाबाद में फिरौती की रकम नहीं देने पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गारमैंट्स की दुकान पर गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।
कस्बा फतेहाबाद स्थित खुराना गारमैंट्स के मालिक नवदीप सिंह को 50 लाख रुपए की फिरौती देने के लिए धमकी भरा फोन आया था। शुक्रवार शाम को मोटरसाइकिल पर आए 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान दुकान मालिक वहां मौजूद नहीं थे। हालांकि, उनके कर्मचारी दुकान में काम कर रहे थे, लेकिन किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही डी.एस.पी. हरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। डी.एस.पी. हरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दुकान मालिक नवदीप सिंह ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here