अरविंद केजरीवाल ने की सिद्धू की चुनौती स्वीकार कर जताई यह उम्मीद

Edited By Kalash,Updated: 20 Dec, 2021 12:13 PM

arvind kejriwal accepted sidhu s challenge

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से आम आदमी पार्टी को दी

चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से आम आदमी पार्टी को दी गई बहस की चुनौती को स्वीकार करते सिद्धू को बहस के लिए स्थान और समय तय करने के लिए कहा है। केजरीवाल ने बहस के लिए पार्टी के राज्य प्रधान भगवंत मान का नाम तय किया और सकारात्मक चर्चा की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़ें: किसान आज करेंगे रेलों का चक्का जाम, इस तरह प्रभावित होगा यातायात

रविवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते केजरीवाल ने कहा कि वह नवजोत सिद्धू की तरफ से दी गई बहस की चुनौती को स्वीकार करते हैं और उम्मीद करते हैं कि चर्चा सकारात्मक और विकास के मुद्दे पर होगी। सिद्धू बहस के लिए स्थान और समय तय करें। उन्होंने कहा कि क्योंकि सिद्धू कांग्रेस के राज्य प्रधान हैं, इसलिए हमारी पार्टी के राज्य प्रधान भगवंत मान पंजाब के विकास के मुद्दे पर उनके साथ बहस करेंगे। कांग्रेस की आलोचना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को पंजाब का विकास करने के लिए 5 वर्ष का समय मिला था पर उसने लोगों के साथ धोखा किया और सिर्फ बहाने बनाए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!