Pics: जान हथेली पर रखकर अनोखे कारनामों को अंजाम देता है ये हवलदार!

Edited By Updated: 10 Aug, 2015 05:10 PM

article

पंजाब पुलिस के कई जवान जहां अपने देश की सेवा करते है, वहीं देश सेवा के साथ-साथ कई तरह के हैरानीजनक कारनामें करके...

घल्लखुर्द (दलजीत गिल): पंजाब पुलिस के कई जवान जहां अपने देश की सेवा करते है, वहीं देश सेवा के साथ-साथ कई तरह के हैरानीजनक कारनामें करके अपनी विशेष पहचान बनाते है और उसके साथ-साथ पंजाब पुलिस का नाम भी रोशन करते है।
 
इसी तरह चलते बुलेट मोटरसाईकिल पर खड़े होकर विभिन्न हैरानीजनक कारनामें करने वाला एक बहादुर हवलदार है रतन सिंह, जोकि आने वाले स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2015 को आयोजित होने वाले समारोह में फिरोजपुर में मोटरसाईकिल पर सवार होकर परेड में सलामी देने के साथ-साथ कई हैरानीजनक कलाबाजियों को अंजाम देने जा रहा है। 
 
हवलदार रतन सिंह पंजाब पुलिस में बतौर हवलदार थाना गुरुहरसहाए में सेवा निभा रहा है। रतन सिंह अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात 21 जनवरी 1992 को पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही के तौर पर सेवा करने लगा। 
 
इस दौरान उसने पुलिस अकादमी फिल्लौर की चलते मोटरसाईकिल पर कारनामें दिखाने वाली टीम को देखा तो उसके मन में भी कुछ करने की इच्छा पैदा हुई। वर्ष 2003 में रतन सिंह ने बतौर सिपाही मोटरसाईकिल चलाते हुए कई तरह के हैरानीजनक खेल दिखाने शुरु कर दिए व इसके बाद उसने पीछे नहीं देखा। 
 
जान हथेली पर रखकर अनोखे कारनामें करते वर्ष 2005 में उस समय के डी.जी.पी साहिब ने सिपाही रतन सिंह का मोटरसाईकिल शो देखा तो उससे प्रभावित होकर उसको तरक्की देकर हवलदार बना दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!