Video: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अनमोल क्वात्रा, किया बड़ा ऐलान

Edited By Vaneet,Updated: 24 Aug, 2019 02:01 PM

बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए अब समाज सेवी अनमोल क्वात्रा भी आगे आ गए हैं...

लुधियाना: बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए अब समाज सेवी अनमोल क्वात्रा भी आगे आ गए हैं। बाढ़ के साथ जूझ रहे लोगों का हाल-चाल जानने गांव आहलोवाल पहुंचे अनमोल क्वात्रा ने कहा कि पीड़ित लोगों की दवाइयों पर जितना भी खर्चा आएगा वह उनकी तरफ से उठाया जाएगा। इसके साथ ही यदि किसी का ऑपरेशन होने वाला है तो वह भी उन तक पहुंच कर सकता है। अनमोल ने कहा कि बाढ़ के बाद कई गांवों में बीमारियां फैल रही हैं और यदि किसी जरूरतमंद को दवाइयों की जरूरत है तो उनके साथ संपर्क कर सकता है।

Related image

गांव आहलोवाल पहुंचे अनमोल ने कहा कि उनकी टीम के मैंबर रोजाना कई अस्पतालों के बाहर बैठ कर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं और जरूरतमंद उन तक पहुंच कर सकते हैं। साथ ही अनमोल ने कहा कि एन्न.आर.आई. भाइयों की तरफ से पैसा भेजा जा रहा है परन्तु अब उनके साथ की जरूरत है। आज जो पंजाब के हालात हैं इससे सब भली भांति अवगत हैं। इस लिए सभी को मिलकर पीड़ितों की बाजू पकडऩे की जरूरत है जिससे इस गंभीर हालात के साथ निपटा जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!