अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन! हथियार-ड्रग्स तस्करी के 3 नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 24 Aug, 2026 02:34 PM

amritsar police action

कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन

अमृतसर(रमन): कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद हुई है। शुरुआती जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे कथित हैंडलरों से संपर्क की बात सामने आई है। इस मामले में थाना कैंटोनमेंट और थाना छेहरटा में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हथियार व हेरोइन की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद नशा और हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। विदेशी हैंडलरों से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां व बरामदगी हो सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!