प्यार में धोखा मिलने से लड़की ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा...पापा मुझसे गलती हो गई

Edited By Vaneet,Updated: 12 Jun, 2020 05:47 PM

amritsar girl commits suicide due to being deceived in love

सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने लिखा है कि पापा मुझसे गलती हो गई है। मैं आपको बता नहीं सकी कि शिवम नन्दा ने मेरे साथ क्या-क्या किया है।...

अमृतसर(अरूण): दोस्ती कर विवाह के वायदे से मुकर जाने वाले युवक से दुखी एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी इलाज दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। थाना मजीठा रोड की पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी लड़की के साथ दोस्ती करने के बाद में ग्रीन एवेन्यू निवासी शिव नंदा, जो विवाह करवाने से मुकर गया। उसकी लड़की ने दुखी होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार दौरान जिसकी एक निजी अस्पाल में मौत हो गई। 

सुसाइड नोट में लिखा...पापा मुझसे गलती हो गई 

जानकारी के मुताबिक लड़की के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने लिखा है कि पापा मुझसे गलती हो गई है। मैं आपको बता नहीं सकी कि शिवम नन्दा ने मेरे साथ क्या-क्या किया है। उसने मुझे धोखा दिया है। मेरी मौत का जिम्मेदार उक्त युवक है। शिवम नन्दा एक होटल का मालिक है। फिलहाल शिवम नन्दा और उसका परिवार घर से फरार है। पुलिस की तरफ से केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!