अमृतसर में खूनी झड़प के बाद सत्कार समिति पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Edited By Tania pathak,Updated: 25 Oct, 2020 02:09 PM

amritsar  police action on the satkar committee

यह सभी लोग हथियारों के साथ लैस हो कर ऐस. जी. पी. सी. के दफ़्तर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहे थे और इन व्यक्तियों ने हथियारों के साथ टास्क फोर्स के 2 मुलाजिमों को भी...

अमृतसर (सुमित): शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की टास्क फोर्स और सिक्ख जथेबंदियों के बीच हुए टकराव के बाद पुलिस की तरफ से सत्कार समिति पर बड़ी कार्यवाही की गई है। अमृतसर के थाना कोतवाली में ऐस. जी. पी. सी. के सचिव मोहेन्दर सिंह के बयान पर सुखजीत सिंह, बलजीत सिंह, बलबीर सिंह और उसके दूसरे 50-60 साथियों पर धारा-307 के मद्देनज़र पर्चा दर्ज किया गया है।

आरोप है कि यह सभी लोग हथियारों के साथ लैस हो कर ऐस. जी. पी. सी. के दफ़्तर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहे थे और इन व्यक्तियों ने हथियारों के साथ टास्क फोर्स के 2 मुलाजिमों को भी ज़ख़्मी किया।

इसके अलावा थाना डिविज़न में एक मामला ऐस. जी. पी. सी. के अधिकारी की कार तोड़ने का भी दर्ज हुआ है, जिस में सुखजीत सिंह पर पर्चा दर्ज किया गया है। फ़िलहाल इस मामले संबंधी पुलिस की तरफ से कुछ भी बोलने से इन्कार किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!