शपथ समारोह के लिए Amritpal को मिला ये Time,जेल से लड़ा था चुनाव

Edited By Vatika,Updated: 24 Jun, 2024 03:49 PM

amritpal sinhje

18वीं लोकसभा का सत्र आज से शुरू होने जा रहा है।

चंडीगढ़: चुनाव लड़ने और जीतने वाले अमृतपाल सिंह का नाम भी शामिल है।  इसके लिए उन्हें औपचारिक निमंत्रण भी मिल चुका है और दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक का समय दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद अमृतपाल सिंह का शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।

अमृतपाल सिंह मार्च 2023 से एन.एस.ए. के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। NSA एक ऐसा कानून है, जो सरकार को बिना किसी आरोप के 12 महीनों तक व्यक्ति को हिरासत में रखने की इजाजत देता है पर अमृतपाल सिंह को अब एक साल से अधिक समय हो गया है और सरकार ने उसके एन.एस.ए. को दूसरी बार बढ़ा दिया है।  

ऐसे में संसदीय कार्यक्रम के लिए भेजे गए अमृतपाल सिंह का 25 जून के समय जेल से पैरोल पर आना मुश्किल है। यहां यह भी बता दें कि नए सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह पहली बार नए संसद भवन में आयोजित किया जाएगा। 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जिसके बाद 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी.
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!