पंजाब कैबिनेट में हो सकता बड़ा फेरबदल, जेल में केजरीवाल से मिलने पहुंचे CM मान

Edited By Urmila,Updated: 12 Jun, 2024 02:48 PM

there may be a big reshuffle in punjab cabinet

पंजाब कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे हैं।

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे हैं और उनसे मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कैबिनेट में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में शामिल कुछ नाम बाहर हो सकते हैं, वहीं कुछ नए नाम कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

इस संबंध में सलाह लेने के लिए ही मुख्यमंत्री मान तिहाड़ जेल पहुंचे हैं। पंजाब में भी उपचुनाव होने वाले हैं और मुख्यमंत्री मान इस बारे में भी केजरीवाल से बात कर सकते हैं इसलिए आने वाले दिनों में पंजाब कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

आपको बता दें कि फिलहाल कैबिनेट में मुख्यमंत्री मान के अलावा 15 मंत्री हैं। इनमें हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, बलजीत कौर, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ. बलबीर सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा, लाल चंद कटारूचक, लालजीत सिंह भुल्लर, हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., चेतन सिंह जोड़ामाजरा, डॉ. अनमोल गगन मान, बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुड्डिया शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी सिर्फ 3 सीटें जीत सकी। चुनाव नतीजों के दौरान 4 मंत्रियों और 3 विधायकों को हार का सामना करना पड़ा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!