Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 Oct, 2022 03:29 PM

चंडीगढ़ की सुखना लेक पर आज वायुसेना का 90वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में वहां एयरशो करवाया जा रहा है।
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की सुखना लेक पर आज वायुसेना का 90वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में वहां एयरशो करवाया जा रहा है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार इस एयरशो को देखने के लिए करीब 35 हजार लोग पहुंचे हैं। आसमान में आज वायुसेना अपना दमखम दिखा रही है। एयरशो में लोग वायुसेना द्वारा दिखाए जा रहे रोमांच का नजारा ले रहे हैं।
इस शो की मुख्य मेहमान देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु हैं। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार इस एयरशो में 75 एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट में हिस्सा ले रहे हैं। आपको बता दें कि यह आयोजन पहली बार दिल्ली एन.सी.आर. से बाहर हो रहा है। आज 84 सैन्य विमान दुनिया को भारत का शौर्य दिखाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here