Jalandhar में बारिश के बाद फिर से नजर आए हिमाचल के बर्फीले पहाड़, देखिए खूबसूरत नजारा

Edited By Kamini,Updated: 03 Jul, 2025 12:41 PM

snowy mountains seen in jalandhar

पंजाब में मौसम ने अपना मिजाज पूरी तरह से बदल लिया है। आज सुबह घने बादल छाए रहने के कारण अंधेरा छा गया।

जालंधर : पंजाब में मौसम ने अपना मिजाज पूरी तरह से बदल लिया है। आज सुबह घने बादल छाए रहने के कारण अंधेरा छा गया। वहीं सुबह से ही जोरदार बारिश देखने को मिली है। इस भारी बारिश के बाद आसमान साफ ​​होने पर जालंधर में एक बार फिर हिमाचल के पहाड़ नजर आए  हैं।

PunjabKesari

तापमान में गिरावट और मौसम में आए बदलाव के कारण मौसम साफ हो गया और बारिश के पानी से हुए भूस्खलन के कारण जालंधर शहर से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ भी नजर आए। इस दौरान लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखने लगे।

PunjabKesari

वहीं जालंधर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिसके कारण लोगों को सुबह काम पर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूली छात्र भी खराब मौसम के बावजूद स्कूल जाते नजर आए। बता दें कि, मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद तापमान में भी काफी गिरावट आई है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिली है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!