पंजाब में फिर होंगे Election! शुरू हुई हलचल

Edited By Vatika,Updated: 28 Jun, 2025 12:08 PM

punjab election

पंजाब में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना जताई जा रही है

मानसा (संदीप मित्तल): पंजाब में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का हाल ही में निधन हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को हिम्मत और साहस बनाए रखने की बात कही है।

इसके साथ ही जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमन अरोड़ा को हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। ऐसी चर्चा भी है कि उनका भी इस्तीफा लिया जा सकता है। इस प्रकार, पंजाब में तरनतारन और जालंधर क्षेत्रों में उपचुनाव की संभावना बन रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावित उपचुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं में समीक्षाएं और चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

तरनतारन के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण वहां उपचुनाव होना निश्चित है, जबकि जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर अभी चर्चाएं जारी हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!