Edited By Kalash,Updated: 12 Jun, 2025 07:05 PM

अहमदाबाद में आज भयानक प्लेन क्रैश हुआ है। इस दौरान विमान में सवार सभी 242 यात्रियों का निधन हो गया है।
पंजाब डेस्क : अहमदाबाद में आज भयानक प्लेन क्रैश हुआ है। इस दौरान विमान में सवार सभी 242 यात्रियों का निधन हो गया है। आपको बता दें कि ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और टेकऑफ के तुरंत बाद ये प्लेन क्रैश हो गया। बजाया जा रहा है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल को प्लेन क्रैश पहले MAYDAY call किया गया था। इसके बाद एटीसी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया था और बाद में विमान क्रैश हो गया।
सबके मन में सवाल आ रहा है कि प्लेन क्रैश पहले की गई MAYDAY call आखिर होती क्या है। आपको बता दें कि MAYDAY call इमरजेंसी सिग्नल है जिसका अधिक्तर प्रयोग हवाई जहाज और समुद्री जहाजों में जान बचाने के लिए किया जाता है। आपात की स्थिती में लगातार 3 बार 'मेडे मेडे मेडे' बोला जाता है। FAA द्वारा इसका एक फॉर्मेट तैयार किया गया है। MAYDAY शब्द फ्रेंच शब्द से लिया गया है। जिसका अर्थ 'help me' होता है। ये कॉल ATC को भेजी जाती है। इससे इमरजेंसी में समय पर मदद लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस शब्द का इस्तेमाल बेहद खराब हालातों के लिए किया जाता है। इंजन फेल, मौसम खराब होने, विमान में खराबी, मेडिकल इमरजेंसी या कोई भी स्थिति जो पायलट के कंट्रोल से बाहर हो उस समय पायलट रेडियो के जरिए तीन बार Mayday बोलता है और मदद की मांग की जाती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here