23 साल से घर जाने को तरस रहा ये शख्स, गलती से आया था भारत की सरहद के किनारे

Edited By Vatika,Updated: 20 Jun, 2022 09:09 AM

accidentally came to the edge of india s border

श्रीलंका से भारत गलती से आया 8 साल का बच्चा 35 साल का होने पर भी घर जाने को तरस रहा है।

नाभा (जैन): श्रीलंका से भारत गलती से आया 8 साल का बच्चा 35 साल का होने पर भी घर जाने को तरस रहा है। सरकारी रिपुदमन खेल स्टेडियम में खुले आसमान के नीचे रह रहे 35 वर्षीय जोआय ने बताया कि वह 8 वर्ष की आयु में समुद्री जहाज द्वारा श्रीलंका से गलती से भारत में आ गया था। अब अपने घर वापस जाना चाहता है लेकिन कुछ समझ नहीं आ रहा कैसे जाए। जोआय ने बताया कि उसके पिता श्रीलंका में समुद्री जहाज चलाते थे।

एक दिन जहाज में वह सो गया, जिसका पता उसके पिता को नहीं चला। इस दौरान कोई दूसरा व्यक्ति उसके पिता का जहाज ले गया और भारत की सरहद के किनारे जहाज को खड़ा कर दिया। उसे वहां तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से रिहा होकर वह दिल्ली आ गया। उसने कई बार गृह मंत्रालय के चक्कर लगाए परन्तु कोई सबूत न होने के कारण किसी ने मेरी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उसके बाद वह पंजाब आ गया और अब रिपुदमन स्टेडियम में फुटबाल खेलता है। रहने को जगह नहीं है इसलिए खुले आसमान के नीचे ही रहता है। उक्त युवक ने बताया कि मेरी माता का नाम मंगली है और मुझे यह पता नहीं कि अब मेरे माता-पिता जीवित हैं या नहीं। उसने कहा कि वह यहां लावारिस की मौत नहीं मरना चाहता, इसलिए उसने प्रशासन, पंजाब और केन्द्र सरकार से घर जाने की गुहार लगाई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!