मोबाइल छीनकर भाग रहे युवकों का पीछा कर रही युवतियों के साथ हो गया इतना बड़ा हादसा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Feb, 2021 12:48 PM

accident with girls who follow mobile snatcher

मोबाइल छीनकर भाग रहे युवकों का पीछा कर रही बेकाबू स्कूटरी खंभे तथा कार से टकरा गई। इस टक्कर में स्कूटरी........

मोगा: गांव लंडेके के नजदीक मोबाइल छीनकर भाग रहे युवकों का पीछा कर रही बेकाबू स्कूटरी खंभे तथा कार से टकरा गई। इस टक्कर में स्कूटरी सवार एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार साहिब सिंह पुलिस पार्टी सहित घटना स्थान पर पहुंचे और जांच के इलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कमलजीत कौर (27) निवासी गांव फिरोजवाल बाडा तथा हरविंदर कौर निवासी धर्मकोट सैलून का काम करती है। वह अपनी सहेली के साथ घर वापिस लौट रही थी कि बाइक सवार युवक उनसे मोबाइल छीनकर भागने लगे। उनका पीछा करते हुए स्कूटरी बेकाबू होकर पहले एक गाड़ी से टकराकर पेड़ से जा टकराई। इसके बाद वह ट्रांसफॉर्मर से टकराने के बाद कार के नीचे जा धंसी। इस हादसे में कमलजीत कौर की मौत हो गई जबकि हरविंदर कौर को पी.जी.आई. चंडीगढ दाखिल करवाना पड़ा। पुलिस ने मृतक महिला के शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!