जालंधर में टला बड़ा हादसा, टिप्पर की टक्कर के बाद टूटा फाटक

Edited By Vatika,Updated: 28 May, 2020 01:48 PM

accident in jalandhar

जालंधर सिटी स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पड़ते एस. 63 टांडा फाटक पर एक निगम के टिप्पर चालक ने बंद फाटक को टक्कर मार दी, जिससे फाटक टूट गया।

जालंधर (गुलशन): जालंधर सिटी स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पड़ते एस. 63 टांडा फाटक पर एक निगम के टिप्पर चालक ने बंद फाटक को टक्कर मार दी, जिससे फाटक टूट गया। घटना की सूचना तुरंत आर. पी.एफ. को दी गई।
PunjabKesari
इस दौरान उक्त टिप्पर चालक मौके से टिप्पर को छोड़ कर फ़रार हो गया लेकिन जब इसकी सूचना आर.पी.एफ. को दी गई तो बाद में टिप्पर चालक आया और अपने टिप्पर को लेकर चला गया। ग़नीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

PunjabKesari

वहीं फ़िरोज़पुर लाईन से आ रही स्पैशल ट्रेन को पीछे ही रोकना पड़ा और बाद में अस्थाई तौर पर फाटक बंद करके ट्रेन को रवाना किया गया। गेट मैन ने बताया कि वह विशेष ट्रेन को निकलवाने के लिए फाटक बंद कर रहा था कि इसी दौरान एक निगम के टिप्पर ने फाटक को टक्कर मार दी और फ़रार हो गया। आर. पी. एफ ने टिप्पर चालक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!