गर्मी बचने के लिए नहाने गए 2 छात्रों के साथ हादसा, एक मौ/त

Edited By Kamini,Updated: 28 Jul, 2024 03:00 PM

accident happened with 2 students who went to take bath in the reservoir

ब्लाक नथाना के ढेलवां गांव में 2 छात्र के पानी में बहने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण 2 छात्र हररंगपुरा रजबाहा में नहाने गए थे। इस दौरान 2 छात्र पानी में बह गए।

बठिंडा : ब्लाक नथाना के ढेलवां गांव में 2 छात्र के पानी में बहने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण 2 छात्र हररंगपुरा रजबाहा में नहाने गए थे। इस दौरान 2 छात्र पानी में बह गए। मौके पर एक छात्र बचकर बाहर निकल आया और दूसरे छात्र का शव बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोबिंदपुरा में 9वीं कक्षा के छात्र गर्मी के कारण रजबाहे में नहाने गए। नहाते समय हरमनदीप सिंह पानी में बह गया, लेकिन दूसरा छात्र बब्बू सिंह अच्छी किस्मत से बच गया। इसी बीच पानी में बह गए दूसरे छात्र हरमनदीप सिंह पुत्र सिकंदर सिंह की तलाश शुरू की गई और कई घंटों की मशक्कत के बाद हरमनदीप सिंह का शव बरामद कर लिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!