स्कूटी फिसलते ही हुआ दर्दनाक हादसा, रोड रोलर ने पिता को कुचला, बेटी लड़ रही जिंदगी की जंग

Edited By Vatika,Updated: 08 May, 2026 03:36 PM

accident father died

गणेशा बस्ती की तंग गली में शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य के दौरान ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ

बठिंडा(विजय वर्मा): गणेशा बस्ती की तंग गली में शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य के दौरान ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने इलाके में चीख-पुकार मचा दी। घर के बाहर बने रैंप पर बिखरी बजरी के कारण स्कूटी अचानक स्लिप हो गई और पिता-पुत्री सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे की ओर चल रहा रोड रोलर दोनों के ऊपर से गुजर गया। 

रोड रोलर दोनों को कुचलता हुआ निकल गया
हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी चालक का सिर मौके पर ही कुचल गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी 9 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा गणेशा बस्ती गली नंबर 9 में हुआ। विशाल गुप्ता अपनी बेटी मन्नत को लेकर स्कूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह एक घर के बाहर बने रैंप के पास पहुंचे, वहां फैली बजरी के कारण स्कूटी बेकाबू होकर फिसल गई। दोनों सड़क के बीच गिर पड़े और उसी समय सड़क निर्माण में लगा रोड रोलर रिवर्स हो रहा था। चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और रोड रोलर दोनों को कुचलता हुआ निकल गया।

घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल
हादसे की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। वालंटियर सुमित महेश्वरी, राजविंदर, गौतम शर्मा और आकाश गर्ग ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को एंजेल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान विशाल गुप्ता पुत्र राजकुमार निवासी अफीम वाली गली, बठिंडा के रूप में हुई है, जबकि घायल बच्ची की पहचान मन्नत (9) के तौर पर हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों की भारी लापरवाही का आरोप लगाया है। समाजसेवी संस्था की टीम ने पुलिस कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!