अमृतसर माथा टेकने जा रहे परिवार के साथ हुआ बड़ा हादसा, पति-पत्नी की मौत

Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2020 02:28 PM

accident couple died

सरहिंद पटियाला मार्ग पर पड़ते गांव आदमपुर नजदीक हुए भयानक हादसे में पति -पत्नी की मौत जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

फतेहगढ़ साहिब (जगदेव): सरहिंद पटियाला मार्ग पर पड़ते गांव आदमपुर नजदीक हुए भयानक हादसे में पति -पत्नी की मौत जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक जोड़ा बच्चों सहित मारुति कार से अमृतसर माथा टेकने जा रहा था। जब वह आदमपुर नहर पर पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 

मृतकों की पहचान रमनप्रीत सिंह और उसकी पत्नी हरचरन कौर के रूप में पर हुई है जो पटियाला के गुरु नानक नगर के रहने वाले थे। वहीं घायल हुए अग़मजोत सिंह( 7) और नवराज सिंह (4) को चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और कार चकनाचूर हो गई। उधर पुलिस की तरफ से मामले की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!