सुबह सैर के लिए निकले थे दंपति, तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, दर्दनाक मौत

Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2019 01:25 PM

accident couple died

अबोहर-फाजिल्का राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित गांव खुईखेड़ा के निकट हुए सड़क हादसे में पंजाबी लैक्चरार व उसके पति की मौत हो गई।

अबोहर/फाजिल्का(भारद्वाज, स.ह., नागपाल): अबोहर-फाजिल्का राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित गांव खुईखेड़ा के निकट हुए सड़क हादसे में पंजाबी लैक्चरार व उसके पति की मौत हो गई।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार आज सुबह गांव खुईखेड़ा के निकट सर्वहितकारी विद्या मंदिर की पंजाबी की लैक्चरार सुमन और उसके पति मैडीकल संचालक प्रवीण कुमार निवासी गांव खुईखेड़ा रोड पर सैर कर रहे थे। इस दौरान अबोहर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके साथ ही रोड पर जा रहा एक रिक्शा चालक भी बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दम्पति को सरकारी अस्पताल फाजिल्का पहुंचाया जहां दोनों की मौत हो गई। 
PunjabKesari
इस मौके दम्पति की मौत पर अबोहर सर्वहितकारी विद्या मंदिर की प्रिंसीपल किरण तिन्ना, प्रिंसीपल अंजली तनेजा, मैनेजमैंट कमेटी के पदाधिकारी धनपत सियाग, विनीत चोपड़ा, बिक्रम गर्ग, सीता राम शर्मा, डा. विशाल तनेजा, राकेश रहेजा, डा. जगदीश टक्कर, ललित सोनी, दीपक मेहता आदि ने शोक प्रकट किया और पुलिस से कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!