7 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचला, कैमरे में कैद हुआ मंजर

Edited By Vatika,Updated: 15 Jan, 2021 11:37 AM

accident 7 year girl died

गांव कोठे मंडी कलां में एक तेज रफ्तार कार ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बठिंडा (बलविंद्र):  गांव कोठे मंडी कलां में एक तेज रफ्तार कार ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। 

PunjabKesari

थाना बलियांवाली के मुंशी अमनदीप सिंह ने बताया कि कुलवीर सिंह निवासी मंडी कलां ने अपने बयानों में बताया कि उसकी बेटी महकप्रीत कौर (7) मोड़ -रामपुरा रोड पर एक दुकान से घर का सामान लेने के लिए गई थी। अचानक दूसरी तरफ से आ रही एक तेज़ रफ़्तार स्विफट  कार ने उसे कुचल दिया, जिस कारण मौके पर महकप्रीत की मौत हो गई। इस मामले संबंधित बलियांवाली में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!